Dr Mohan Yadav

रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव और सेवा संकल्प अभियान संबंधी कार्यक्रम में होंगे शामिल

खण्डवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 अक्टूबर को निमाड़ के खंडवा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे हरसूद (छनेरा) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे छनेरा हरसूद आएंगे। यहां वे संत बुखारदास बाबा आश्रम से कार्यक्रम स्थल तक आयोजित शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 52 गढो के राजवंशों के वंशजों का सम्मान करेंगे। इसके पश्चात विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि का वितरण, स्कूटी वितरण एवं अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उईके तथा प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top