खंडवा में बस का इंतजार कर रहे स्कूल संचालक पर पलटा बेकाबू ट्रक

खंडवा।

बे-काबू ट्रक पहले दुकान और मकानों में घुसा और इसके बाद बस स्टैंड पर जाकर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबने से बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे एक स्कूल संचालक की मौत हो गई। स्कूल संचालक का शव ट्रक के नीचे 12 घंटे तक दबा रहा। जब ट्रक को घटनास्थल से हटाया गया, तब शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। वहीं हादसे में ट्रक का कंडक्टर भी घायल हुआ है, जिसकी पहचान अमीत मोरे के रुप में हुई। घायल कंडक्टर का जिला उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घटना शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे पिपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, ट्रक क्रंमाक एमएच 27 पीएक्स 7808 अमरावती से रुई की गठानें भरकर इंदौर जा रहा था। इस दौरान पिपलोद में आकर बे-काबू हो गया और दुकान और मकानों में घुसा। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। इसके बाद बस स्टैंड पर जाकर पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top