मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 मे बुरहानपुर की मावा जलेबी ने बढ़ाई मिठास

अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों ने चखा मध्यप्रदेश के पारंपरिक स्वाद का जायका

भोपाल, मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 मे अंतर्राष्ट्रीय स्टेकहोल्डर्स, टूर ऑपरेटर्स, हॉस्पिटेलिटी प्रतिनिधियों और डेलीगेट्स को प्रदेश की समृद्ध पर्यटन विरासत के साथ-साथ यहां के पारंपरिक खाने का स्वाद भी चखने का मौका मिला। ट्रैवल मार्ट में परोसे गए अलग-अलग व्यंजनों से मेहमानों को मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचलों के स्वाद का अनुभव मिला। पारंपरिक मसालों की खुशबू, देसी खाने और घर के स्वाद ने भोजन के अनुभव को खास बना दिया।

ट्रैवल मार्ट में बुरहानपुर की मावा जलेबी और रबड़ी, मावा बाटी, दूध का हलवा जैसे पारंपरिक मिष्ठानों ने भोजन को मिठास से भर दिया। विशेष रूप से बुरहानपुर की मावा जलेबी का स्वाद मेहमानों के लिए मध्यप्रदेश की मिठास और स्थानीय खाने की विरासत का यादगार अनुभव रहा।

बता दे की प्रदेश के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर की पहचान ताप्ती नदी के तट, शाही हमाम और ऐतिहासिक किलों के अलावा बुरहानपुर की मावा जलेबी को लेकर भी है। इसकी मिठास का दीवाना देश ही नहीं अपितु इसकी अनूठी बनावट, सोंधेपन और लाजवाब स्वाद के कारण अमेरिका, सऊदी अरब, चीन और बांग्लादेश तक अपनी खुशबू बिखेर रही है।

बुरहानपुर आने वाला कोई भी मुसाफिर इस मिठास का स्वाद चखे बिना नहीं लौटता। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जब भी बुरहानपुर आए, तब उन्होंने मावा जलेबी का लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top