खरगोन। अखिल निमाड़ लोक परिषद् द्वारा निमाड़ी भाषा, लोक संस्कृति और साहित्य को समर्पित ‘निमाड़ी दिवस एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन 19 सितंबर 2026 को वृक्ष तीर्थ मेहरजा, खरगोन में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। समारोह में निमाड़ी भाषा, लोक साहित्य, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले साहित्यकारों एवं लोक कलाकारों को विभिन्न सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़वाह विधायक सचिन बिरला, सारस्वत अतिथि प्रो. मोहन लाल कोरी, कुलपति, क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन रहेंगे। मुख्य मार्गदर्शक के रूप में पद्मश्री जगदीश जोशीला एवं डॉ. दीपमाला रावत शामिल होंगी। विशेष अतिथि संतोष भारद्वाज और कृष्णराव शर्मा, संरक्षक वृक्ष तीर्थ गायत्री मंदिर, मेहरजा रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल निमाड़ लोक परिषद् के अध्यक्ष हरीश दुबे करेंगे।
समारोह में प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन, सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन, अतिथि स्वागत, उद्बोधन, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक सहभोज भी रखा गया है।
इन साहित्यकारों एवं लोक कलाकारों को मिलेगा सम्मान
निमाड़ लोक साहित्य सम्मान (23वां) श्रीमती सारिका जोशी, महेश्वर को प्रदान किया जाएगा।
सीमित्र सम्मान (11वां) श्री अरुण सालते, खंडवा को मिलेगा।
संत कलुजी सम्मान (10वां) महंत श्री तंवरदास महाराज, दबाना, बड़वानी को दिया जाएगा।
रेवा सम्मान (10वां) श्री अशोक मोर्वे, साटक कसरावद को प्रदान किया जाएगा।
संत मनरंगगीर सम्मान (10वां) श्रीमती मीरा व्यास, खंडवा को मिलेगा।
गुरुजी सम्मान (10वां) डॉ. सीमा गाड़गे, इंदौर को प्रदान किया जाएगा।
वेता सम्मान (10वां) के अवसर पर आधार स्तंभ रहे स्व. श्री गौरीशंकर गोरीश के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
सांझा-फुली सम्मान (10वां) श्रीमती अनुजा (जोशी) उपाध्याय, खंडवा को मिलेगा।
संत बहवगीर सम्मान (9वां) श्री बालकृष्ण धनगर, खेड़ड़ा, बड़वानी को प्रदान किया जाएगा।
निमाड़ी सेवा सम्मान (9वां) श्री कैलाश चौहान, खलघाट को मिलेगा।
देवी अहिल्या सम्मान (8वां) श्री कैलाश यादव, सुरपाला को प्रदान किया जाएगा।
मंडन मिश्र सम्मान (8वां) पं. श्री प्रदीप शर्मा ‘राधे भैया’, बुरहानपुर/खंडवा को मिलेगा।
संत दलुदास सम्मान (7वां) श्रीमती शीतल अग्रे, इंदौर को प्रदान किया जाएगा।
निमाड़ गौरव सम्मान (6ठा) श्री आनंद मारु, बड़वानी को मिलेगा।
सैनिक सम्मान (6ठा) कैप्टन अतुल शुक्ला, उमरवन, मनावर को प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय गोवर्धन सम्मान (4था) श्री जयराम दादा गवली, नागझिरी को मिलेगा।
संत भावसिंग बाबा सम्मान (8वां) श्री सुरेश शर्मा, गोगांव को प्रदान किया जाएगा।
सहस्त्रार्जुन सम्मान (8वां) श्रीमती राजश्री शर्मा एवं श्रीमती प्रीति संतोष तिवारी, खंडवा को मिलेगा।
वीरपस सम्मान (10वां) श्री कृष्णपाल राजपूत, ईनरिया, भीकनगांव को प्रदान किया जाएगा।
संत अफजल साहब सम्मान (8वां) श्री गणेश इन्देले, कुरुमविया को मिलेगा।
देवीश्री लालबाई-फूलबाई सम्मान (8वां) श्री मनोज जोशी, खंडवा को प्रदान किया जाएगा।
संत सिंघाजी सम्मान (8वां) श्री संदीप अग्रवाल, सिंधाना को मिलेगा।
हमारे आधार स्तम्भ सम्मान (3रा) मरणोपरांत स्व. श्री गौरीशंकर गोरीश, जिनकी पत्नी श्रीमती सेवंतीबाई शर्मा हैं, को समर्पित रहेगा।
राष्ट्रीय कवि माखनलाल चतुर्वेदी सम्मान (2रा) श्री अनुपम त्रिपाठी, भोपाल को प्रदान किया जाएगा।
रणुबाई सम्मान (1ला) सुश्री सुशीला शर्मा, इंदौर को मिलेगा।
तीन पुस्तकों का होगा विमोचन
समारोह में तीन पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इनमें सुरेश कुशवाह ‘तनमय’ की ‘पंचाती चरवो’, सारिका अनूप जोशी ‘अनुप्रीति’ की ‘म्हारे मन की’ और अरुण सातले की ‘मन म्हारो रम्यो निमाड़ मँड’ शामिल हैं।
परिषद् के पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में परिषद् के संरक्षक पद्मश्री जगदीश जोशीला, कुँअर उदय सिंह अनुज और जीवनलाल शर्मा मौजूद रहेंगे। परिषद् के अध्यक्ष हरीश दुबे, सांस्कृतिक अध्यक्ष मनीषा शास्त्री, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, महेश जोशी ‘अनल’, संतोष राठौड़ और जगदीश कुशवाह, सचिव राम शर्मा ‘परिंदा’ और विवेक विद्यार्थी, महासचिव वीरेन्द्र दसौधी ‘वीर’ और मुकेश मेहता, कोषाध्यक्ष हरिवल्लभ शास्त्री तथा महिला इकाई अध्यक्ष रजनी उपाध्याय सहित कार्यकारिणी के सदस्य आयोजन में शामिल होंगे।
अखिल निमाड़ लोक परिषद् ने आयोजन को निमाड़ी भाषा और लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन से जोड़ते हुए संदेश दिया है—“अपनी बोली, अपनी माटी, अपना निमाड़—हमारा गौरव। माँ नर्मदा की पावन धरती निमाड़ को नमन।”
